Politics

बिहार BJP में CM फेस पर घमासान, विजय सिन्हा बोले- RSS के संस्कार वाला ही अगला मुख्यमंत्री होगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी लंबा समय बचा है लेकिन बीजेपी में सीएम फेस को लेकर अभी से माथापच्ची शुरू हो गई है। प्रदेश बीजेपी के कई नेता अपने-अपने स्तर पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता चुके हैं। इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के संस्कार वाला व्यक्ति ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा। राजनीतिक गलियारों में इसपर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से नहीं हैं। इसके अलावा सुशील मोदी, गिरिराज सिंह और राजीव प्रताप रूढ़ी के नाम भी बीजेपी के सीएम फेस को लेकर उछल चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि बिहार में बीजेपी का सीएम कैंडिडेट आरएसएस के संस्कार वाला शख्स ही होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सम्राट चौधरी से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। साथ ही, आरसीपी सिंह के बीजेपी में आने से भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। सिन्हा ने कहा कि बिहार में सभी समीकरण टूटेंगे और सब जाति, धर्म, क्षेत्र को साथ में लेकर बीजेपी देश में फिर से अपनी सरकार बनाएगी। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

दूसरी ओर, सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से उनके सीएम कैंडिडेट बनने की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब पहली बार वे बेगूसराय गए, तो उनके सम्मान समारोह में गिरिराज सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बता दिया। यहां तक कि गिरिराज ने सभा में बिहार का सीएम कैसा हो, सम्राट चौधरी जैसा हो के नारे भी लगवा दिए। इसके अलावा पटना में सम्राट चौधरी के समर्थकों ने पोस्टर लगवाकर बिहार का योगी और अगला मुख्यमंत्री बताया।

सम्राट चौधरी की जमीन आरएसएस वाली नहीं

दरअसल, बीजेपी में बड़े पदों पर बैठे अधिकतर नेताओं की पृष्ठभूमि आरएसएस की होती है। मगर, सम्राट चौधरी के मामले में ऐसा नहीं है। सम्राट ने अपनी राजनीति की शुरुआत लालू प्रसाद यादव की आरजेडी से की थी। राबड़ी देवी सरकार में वे मंत्री भी रह चुके हैं। बाद में जदयू और हम में भी रहे। तब वे बीजेपी में आ गए और आगे बढ़ते गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से उनका पूर्व में कोई संबंध नहीं है। हालांकि, वे कुशवाहा जाति से आते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी इसी वोटबैंक को केंद्र में रखकर राजनीति करती है। ऐसे में सीएम नीतीश के खिलाफ सम्राट को एक मजबूत चेहरा बनकर उभर सकते हैं।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने यह बयान देकर खुद को सीएम कैंडिडेट की रेस में शामिल कर लिया है। दरअसल, वे आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। स्वयंसेवक से विधायक बने और फिर विधानसभा स्पीकर की कुर्सी तक पहुंचे। नीतीश कुमार ने पिछले साल जब बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई तो, सिन्हा को स्पीकर पद छोड़ना पड़ा। फिर पार्टी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बना दिया। विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं और कई सीटों पर यह वोटबैंक एक पार्टी की जीत-हार पर निर्णायक प्रभाव डाल सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

6 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

6 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

15 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

16 घंटे ago