Politics

उलटा करने वालों को बिहार की जनता कर देगी सीधा, तेजस्वी यादव के निशाने पर अमित शाह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उलटा कर देने वाले बयान के संदर्भ में कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह बिहार है. जो उलटा करेंगे, बिहारी उसको सीधा कर देंगे. यह बुद्ध, महावीर स्वामी, कर्पूरी ठाकुर , नीतीश और लालू की धरती है.

कुछ लोगों ने बिहार को अपने टारगेट पर ले रखा

तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने बिहार को अपने टारगेट पर ले रखा है. जब तमिलनाडु के लोगों से लड़ाने की साजिश नाकामयाब हो गयी, तो दंगा कराने की साजिश रची गयी. हालांकि, सरकार दंगा कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है.

हिंसा की हो रही जांच 

डिप्टी सीएम ने कहा कि रामनवमी के मौके पर 118 जगह शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस और शोभायात्रा निकाली गयी. लेकिन बिहारशरीफ और सासाराम में दंगे भड़काने की कोशिश की गयी. जो भी इसमें संलिप्त होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

राज्य में अमन-चैन कायम किया जाएगा 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता रहे या नहीं रहे, राज्य में अमन-चैन जरूर कायम किया जायेगा. इसके लिए जो संभव होगा वह करेंगे. उन्होंने कहा कि जो भी लोग बिहार पर बुरी नजर डालेंगे, बिहारी उनको उलटा से सीधा कर देंगे. गुजरात के वे लोग जो यहां अलग-अलग प्रवचन देते हैं, वह भूल जाते हैं कि बिहार ने ही मोहनदास को महात्मा गांधी बनाया था.

डिप्टी सीएम ने बिहार के लोगों से अपील की है कि भाजपा और आरएसएस के डिजाइन में न फंसे. उन्होंने कहा कि आखिर 85 फीसदी हिंदुओं को पंद्रह फीसदी से कैसे खतरा हो सकता है? तेजस्वी ने जोर देकर कहा कि कुल मिला कर असल मुद्दों मसलन महंगाई और बेरोजगारी आदि से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की गतिविधियां करायी गयी हैं. तेजस्वी यादव ने यह बातें दिल्ली से पटना लौटने पर स्थानीय एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कही हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

8 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

8 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

8 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

13 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago