Politics

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की आंदोलन की चेतावनी, कहा- जमीन अधिग्रहण के नाम पर किसानों को लूट रही सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले पूर्व कृषि मंत्री एवं आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सुधाकर सिंह ने बुधवार को कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण में जिन किसानों की भूमि सरकार अधिग्रहण कर रही है, उन्हें वर्षों पुराना मूल्य देकर कब्जा करना चाहती है। सरकार और उसके कर्मचारियों की मंशा ठीक नही है। कुछ छोटे ऐसे किसान हैं, जिनके पास इस भूमि अधिग्रहण के बाद एक इंच जमीन नहीं बचेगी। उनके सामने आजीविका की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कुछ किसानों की जमीन व्यवसायिक है। उसे भी पदाधिकारी कृषि योग्य दिखाकर मनमाने मूल्य ही लगा रहे हैं।

सुधाकर सिंह ने बुधवार को कैमूर में कहा कि वह किसानों के संपर्क और समर्थन में हैं। किसानों के आंदोलन में वे उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा, “हम किसी भी विकास कार्य में बाधक नहीं बनेंगे। निर्माण कार्य नहीं रोकेंगे। लेकिन, किसानों को उनकी भूमि का वाजिब दाम मिले, इसके लिए मैं हर कदम किसान भाइयों के साथ हूं और उन्हें उनका हक दिलवाउंगा। विधानसभा में किसानों कों उचित मुआवजा देने और मंडी कानून लागू करने की मांग रखूंगा।”

सुधाकर सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को चांद और 26 फरवरी को भभुआ में विशाल किसान महापंचायत आयोजित की जा रही है। इसमें किसान नेता राकेश टिकैत भाग भी हिस्से लेंगे। सुधाकर ने किसानों और अन्य लोगों को इस महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रामगढ़ प्रखंड के अकोढ़ी सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार को किसान संघर्ष मोर्चा की नुक्कड़ सभा आयोजित को संबोधित किया। इस दौरान उ्नहोंने कहा कि 2013 में सरकार ने नियम बनाया कि जिस भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, उसका बाजार भाव का चार गुना मूल्य किसानों को दिया जाएगा। मगर 2017 में इसमें संशोधन कर नियम बनाया गया कि सरकारी दर से चार गुना मूल्य ही किसानों को दिया जाएगा। इस प्रकार का नियम सरासर गलत है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों को पुराने नियम के तहत ही जमीन का मुआवजा मिलना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago