Politics

कुशवाहा ने RJD द्वारा सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की डेट बताई; कहा- नीतीश कुमार पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नीतीश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल रहे राजद के विधायक सुधाकर सिंह को खरमास के बाद पार्टी से निकाल दिया जायेगा. ये एलान लालू यादव या तेजस्वी यादव ने नहीं किया है बल्कि जेडीयू ने ये भविष्यवाणी की है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज मीडिया से कहा-सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए खरमास तक का इंतजार कीजिये. खरमास खत्म होते ही राजद में शुभ काम होगा।

नीतीश ने तय की सुधाकर के खिलाफ कार्रवाई? 

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में सुधाकर सिंह की राजद में मियाद बतायी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमने सुधाकर सिंह के बयान को लेकर अपनी आपत्ति जतायी थी. लेकिन राजद के लोग खरमास में शुभ काम नहीं करना चाह रहे हैं. खरमास खत्म होने का इंतजार करिये, उसके बाद सुधाकर सिंह को लेकर शुभ काम हो जायेगा. ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की समयसीमा तय की है. सुधाकर सिंह के बयान पर तेजस्वी ने आपत्ति जरूर जतायी थी लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी ये नहीं बताया था. अब जेडीयू के नेता बता रहे हैं कि कार्रवाई कब होगी।

कहीं और से आयी स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं राजद नेता

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद के विधायक ही नहीं बल्कि उस पार्टी के एक प्रवक्ता ने भी बयान दिया था. दोनों बयान को देख कर लग रहा है कि दोनों की स्क्रिप्ट एक ही जगह लिखी गयी है और वहीं से दोनों को भेजा गया था. पत्रकारों ने सवाल पूछा कि सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव के कहने पर सुधाकर सिंह बयान दे रहे हैं . क्या जेडीयू भी यही मान रही है कि स्क्रिप्ट वहीं से आ रही है. उपेंद्र कुशवाहा ने इसका जवाब नहीं दिया।

सफाई देने के लिए बुलायी प्रेस कांफ्रेंस

वैसे उपेंद्र कुशवाहा ने ये प्रेस कांफ्रेंस सफाई देने के लिए बुलायी थी. उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले मैंने भाजपा नेता सुशील मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी थी. इसके बाद कई तरह की चर्चा हो रही है. जबकि हकीकत ये है कि हमारा विरोध भाजपा की विचारधारा से है, उसके किसी नेता से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. ऐसे में जन्मदिन की शुभकामना देने से मैं भाजपा का समर्थक नहीं हो गया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 14 जनवरी को उनके दही-चूडा भोज पर भी कई तरह की चर्चा हो रही है. ये सब गलत है. वे मजबूती के साथ नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं औऱ खड़े रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago