Bihar

पत्नी से झगड़कर बिहार पुलिस के सिपाही ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार खुद को मौत के घाट उतारा

जमुई में शनिवार को एक पुलिसवाले ने खुदकुशी की नियत से खुद को गोली मार ली. नगर थाना में तैनात बिहार पुलिस के जवान गुंजन कुमार ने पारिवारिक झगड़े में ये कदम उठाया और खुद को गोली मार ली. रेफर होने के बाद पटना जाने के दौरान जवान गुंजन कुमार की मौत हो गई. बिहार पुलिस के इस जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से इस घटना को शहर के बिहारी मोहल्ले स्थित अपने आवास पर अंजाम दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का जवान गुंजन कुमार का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. खुद को गोली मारने के पहले जवान ने बीती रात नाइट ड्यूटी भी की थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके आवास से सर्विस रिवाल्वर को बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस का यह जवान बेगूसराय जिले का रहने वाला था, जो वर्तमान में नगर थाना में पोस्टेड था और टाइगर मोबाइल की टीम में शामिल होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्ती दल में शामिल था.

बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह ड्यूटी कर सुबह में घर लौटा था जहां उसकी कहासुनी पत्नी के साथ हुई और फिर खुद को गोली मार दी. घटना के बाद जवान के आवास पर पहुंची पुलिस की टीम उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आई. जवान गुंजन कुमार का 3 साल का एक लड़का है. घटनास्थल के आसपास से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक खुद को गोली मारने वाले पुलिस के जवान की उसकी पत्नी से नहीं बन रही थी. हाल के कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद और गहरा हो गया था जिस कारण उन दोनों के बीच में बातचीत भी बंद थी.

घटना के बारे में नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि टाइगर मोबाइल की टीम में शामिल जवान गुंजन कुमार के गोली मरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां से उसका सर्विस रिवाल्वर बरामद हुआ है. जवान ने खुद को गोली मारी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया फिर वहां से डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया था. पटना जाने के दौरान शेखपुरा के पास उसकी मौत हो गई, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

13 मिनट ago

विद्यापतिधाम रेलवे परिसर में चला बुलडोजर, अतिक्रमण पर रेल पुलिस बल की हुई कार्रवाई

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाल] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

46 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

12 घंटे ago