मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी के नए समीकरण से बीजेपी और जेडीयू के खेमे में टेंशन बढ़ गई है। सहनी ने कहा कि है कि कुढ़नी में मछली-चावल साथ-साथ हैं। यानी कि निषाद (मल्लाह) और भूमिहार एक हैं। ऐसे में उनकी पार्टी के उम्मीदवार की जीत तय है। मल्लाह जाति के मुकेश सहनी ने कुढ़नी उपचुनाव में नीलाभ कुमार को टिकट दिया है, जो कि भूमिहार जाति के हैं।
मुकेश सहनी ने कुढ़नी में सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा है। वे बीजेपी और महागठबंधन दोनों को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में हैं। कुढ़नी सीट पर सहनी वोटर्स की संख्या अधिक है। साथ ही कुछ गांव भूमिहार के भी हैं। वीआईपी सहनी वोटर्स को अपने पाले में खींचने के साथ ही बीजेपी के कोर मतदाता माने जाने वाले भूमिहारों में भी सेंध मार सकती है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि मुकेश सहनी की पार्टी के उम्मीदवार नीलाभ कुमार कुढ़नी में भूमिहारों और सहनी मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश करेंगे, इससे बीजेपी और जेडीयू प्रत्याशियों के वोट कटेंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि मछली और चावल साथ हैं, तो खाना स्वादिष्ट होगा ही।
इसके अलावा मुकेश सहनी ने कुढ़नी में स्थानीय दांव भी खेला है। महागठबंधन की ओर से जेडीयू ने पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा को इस सीट से टिकट दिया है। वहीं, बीजेपी ने पूर्व विधायक केदार गुप्ता को उम्मीदवार बताया है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने इन दोनों उम्मीदवारों को बाहरी करार दिया और कहा कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी नीलाभ कुमार स्थानीय हैं। उनकी छवि साफ है और युवा एवं कर्मठ हैं। नीलाभ कुमार के नाना दिवंगत साधु शरण शाही चार बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…