Bihar

बिहार में फिर निर्माणाधीन पुल गिरा: नालंदा में पुल का बड़ा हिस्सा गिरा, अबतक एक मजदूर की लाश निकली

इस साल अप्रैल में सुल्तानगंज और जून में सहरसा के बाद अब नालंदा में एक निर्माणाधीन पुल के गिरने की खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम नालंदा के हरनौत में भागन बिगहा एनएच 20 पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान एक बड़ा हिस्सा गिर गया। करीब 50 मीटर से ज्यादा लंबा यह हिस्सा इस तेजी से गिरा कि कार्यरत मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला। अबतक इसके मलबे में एक मजदूर की लाश निकाली गई है। अंधेरा होने और मलबा हटाने में देरी के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि और भी लोग दबे हैं या नहीं। एक अन्य मजदूर के दबे होने की लोग जानकारी दे रहे हैं।

लोगों ने कहा- घटिया सामग्री के कारण पहले भी गिरा है हिस्सा

बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-नवादा-बरही एनएच 20 पर फोर लेन का काम चल रहा है। यहीं गावर कंपनी को सड़क और फ्लाईओवर बनाने का काम दिया गया है। शुक्रवार शाम घटना के बाद पहुंचे लोगों ने बताया कि निर्माण के क्रम में पहले भी पुल का कुछ हिस्सा गिर चुका है, क्योंकि सीमेंट और छड़ बढ़िया क्वालिटी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

लोगों ने बताया कि ढालते हुए इस पुल के हिस्से दो बार गिर चुके हैं। घर में 12 एमएम का छड़ लगता है, वही इसमें लगाया जा रहा है। इसकी शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ लक्ष्मण कुमार ने मलबे के अंदर एक के दब जाने की पुष्टि की और बताया कि लोग एक अन्य मजदूर के भी दबे होने की जानकारी दे रहे हैं। मलबे को हटाने के बाद पता चलेगा कि कोई और जान गई है या नहीं।

इस साल इससे पहले दो बड़े निर्माणाधीन पुल गिर चुके हैं बिहार में

इससे पहले, अप्रैल के अंत में सुल्तानगंज के पास अगुवानी घाट पर बन रहा पुल आंधी-बारिश में गिर गया था। मौसम खराब होने के कारण आसपास कोई नहीं था, इसलिए घटना में कोई जान नहीं गई थी। जून में सहरसा में ढलाई के कुछ ही घंटे बाद एक पुल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिसके मलबे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर डीएम ने विभागवार योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

1 दिन ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

1 दिन ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

1 दिन ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

2 दिन ago