Politics

चिराग पासवान को नीतीश कुमार ने बताया बच्चा, भाजपा के साथ जाने पर रामविलास पासवान की दिलाई याद…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार उपचुनाव 2022 का घमासान जारी है. अब मतदान में कुछ ही दिन शेष बचे हैं. इस बीच अब सियासी दलों ने अपना प्रचार-प्रसार भी तेज कर दिया है. इधर भाजपा ने अब फिर एकबार लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को अपने साथ मिला लिया है. चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रया दी है.

नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर छोड़ा तीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर अपना तीर छोड़ा है. भाजपा के द्वारा चिराग पासवान को अपने पक्ष में खुलकर उतारने की बात को लेकर सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान पहले से ही भाजपा के ही साथ है. इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए. वो एकदम सही जगह गया है. मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान को बच्चा और लड़का कहकर ही संबोधित किया.

रामविलास पासवान का किया जिक्र

चिराग पासवान को लेकर सीएम ने कहा कि चिराग पासवान ने जदयू के खिलाफ जो विधानसभा चुनाव 2020 में उम्मीदवार खड़ा किया था वो किसके कहने पर खड़ा किया गया था, ये सबको पता ही है. वो हमेसा भाजपा के ही साथ था. इस दौरान नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के पिता व लोजपा संस्थापक दिवंगत नेता रामविलास पासवान की सियासत को भी याद दिलाया. कहा कि उन्हें सम्मान ही नहीं दिलाया बल्कि शुरुआती दौर में समर्थन भी किया है.

भाजपा के लिए प्रचार करेंगे चिराग पासवान

नीतीश कुमार ने कहा कि ये लड़का-बच्चा है. विधानसभा चुनाव में विरोधी बनकर काम करने लगा तो हमने पार्टी सदस्यों की बात सुनकर किनारे कर दिया. बता दें कि मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव है और भाजपा व जदयू एकदूसरे के विरोधी अब बन चुके हैं. जदयू अब राजद के साथ तो भाजपा ने अब चिराग पासवान को अपने खेमें में मिलाया है. चिराग पासवान दोनों जगहों पर बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं. तीन नवंबर को दोनों जगह मतदान होना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago