सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन बलिदान दिवस के अवसर पर सनातन रक्तदान समूह द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस शिविर में इस वर्ष जागरूक युवाओं एवं युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कुल 441 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समस्तीपुर की विधायक अश्वमेध देवी ने शहीदों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने सनातन रक्तदान समूह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन अपने सामाजिक सरोकारों के कारण समाज में एक अलग पहचान बना चुका है। इनके प्रयासों से जिले के जरूरतमंद एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

संगठन के प्रमुख बादल सिंह ने बताया कि समूह का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समस्तीपुर का कोई भी मरीज रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। इसी सोच के तहत संगठन न केवल जिले में बल्कि मुजफ्फरपुर और पटना जैसे शहरों में भी जरूरतमंदों की सहायता करता है। इस शिविर में सहयोग के लिए पटना के निरामया ब्लड बैंक को भी आमंत्रित किया गया था।

संगठन के अध्यक्ष एवं संस्थापक अविनाश कुमार (बादल सिंह) ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है और हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल दूसरों की जिंदगी बचाता है बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

इस अवसर पर बाबा यादव, रौनक ठाकुर, कौशिकेश गौतम, सूरज कुमार, आशुतोष झा, सौरव ठाकुर, गौरव सिंह, राहुल सिंह, सुयेश, सुधीर यादव, कृष कुमार, मुरारी, सुजय गुड्डू, अमन सिन्हा, नितेश ठाकुर, सुमन ठाकुर, रौशन झा, निशांत त्रिवेदी, सुमन कुमार, सोनू कुसवाहा, प्रणव कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस सामाजिक सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।



