Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर शहर के झिल्ली चौक के पास टोटो में बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा 8वीं कक्षा के छात्र को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र में एक टोटो पर बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश की पहचान झिल्ली चौक निवासी सिंघेश्वर महतो के 18 साल के पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक का है। गिरफ्तार युवक विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 8 कक्षा का छात्र है। उसने मंगलसूत्र अपने निजी खर्चों के लिए छीना था, जिसे बेचकर वह पैसे लेना चाहता था। विशाल ने यह भी बताया कि उसके पिता कबाड़ी का काम करते हैं।

इस संबंध में मथुरापुर थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक शातिर बदमाश है और पुलिस को उसकी पहले से तलाश थी। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क जाम होने के कारण एक टोटो सड़क पर खड़ा था, जिस पर महिला बैठी थी। इसी दौरान युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला अनीता देवी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छीना गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

45 मिनट ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

2 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

2 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

2 घंटे ago

उजियारपुर में हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चोरी, 1100 रुपये का चढ़ावा भी गायब

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और…

2 घंटे ago