समस्तीपुर : मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों मामलों में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मुफस्सिल थाने की एएलटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कोरबद्धा गांव में छापेमारी कर 4.92 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
छापेमारी के दौरान गांव के स्व. भोला महतो का पुत्र संजीत महतो पुलिस को देखकर शराब लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन उसने शराब खेत में फेंक दी और फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी को नामजद करते हुए मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
वहीं, नगर थाने पुलिस ने बाइपास बांध के समीप एक झोपड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3.9 लीटर विदेशी एवं देसी शराब बरामद की। इस दौरान बहादुरपुर निवासी पवन पासवान के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…