समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत स्थित हसौली गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बैजनाथ महतो के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मिथुन कुमार कुछ अन्य युवकों के साथ शराब सेवन कर रहा था। इसी दौरान सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य युवकों का उपचार जारी है और चिकित्सक उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि शराब जहरीली हो सकती है, हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…