{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":1604838,"total_draw_actions":7,"layers_used":2,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"draw":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर/ विभूतिपुर : विद्यालय में हाजरी बनाकर मंगलवार को बिना किसी को प्रभार दिए विद्यालय से हेना प्रवीण फरार हो गयी। प्राथमिक विद्यालय उर्दू आलमपुर की प्रभारी शिक्षिका हेना प्रवीण को 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण में बीएड कॉलेज समस्तीपुर में भाग लेना था। परंतु वह इस आदेश की अवहेलना करते हुए स्वयं नहीं गई और विद्यालय में हाजरी बनाकर जमी रही व रुपये का लालच देकर किसी और को भेज दी। स्कूल में पदस्थापित शिक्षक सुजीत कुमार, सुजीत राय, तौकीर आलम आदि ने बताया कि प्रभारी एचएम स्कूल में सोमवार को हाजरी बनाई थी। वहीं मंगलवार को 9.30 बजे स्कूल पहुंची वहीं हाजरी बनाकर वापस लौट गयी। इसके बाद वो अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया।
विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर के प्रभारी एचएम एवं शिक्षा विभाग के कारनामों का चर्चा चरम पर है। बताया जाता है कि प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर के प्रभारी एचएम हेना प्रवीण की नियोजन के बाद पुनः योगदान के बीच का अंतराल 11 वर्ष का है। हेना परवीन की बहाली 2013 में पंचायत नियोजन इकाई आलमपुर कोदरिया से हुई। लेकिन फिर से योगदान 11 वर्ष बाद देने पर सवालों के घेरे में घिरते गए। तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे। बाबजूद वह विद्यालय में बनी रही।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…