Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में सुबह-सुबह घने कुहासे के कारण दो हाईवा की आमने-सामने भिड़ंत, केबिन में फंसा ड्राइवर गंभीर; JCB की मदद से निकाला गया बाहर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पर घने कुहासे के कारण बड़ा हादसा हो गया। खजुरी–वासुदेवपुर सीमा के पास दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाईवा का चालक केबिन में फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाला गया।

घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, हालांकि देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण दृश्यता कम थी और हादसा हुआ। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

1 घंटा ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

16 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

21 घंटे ago