Categories: NEWSSamastipur

विद्यापतिनगर में स्कूल से पैदल घर लौट रही 7 वर्षीय छात्रा को पिकअप ने कुचला, मौ’त के बाद आक्रोशित लोगों ने किया जाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कांचा–घटहो सड़क पर बहादुरपुर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय स्कूली बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बहादुरपुर निवासी मो. सज्जाद की पुत्री माहिरा परवीन के रूप में हुई है। वह स्थानीय प्राथमिक विद्यालय मकतब कांचा में दूसरी कक्षा की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माहिरा स्कूल से पैदल घर लौट रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मुख्य सड़क पर होने के कारण कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत बच्ची के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे घटहो थाना अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago