Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के इस गांव में शादी के लिये दुल्हा पक्ष के बदले दुल्हन पक्ष ही बारात लेकर पहुंचा, चहुंओर हो रही चर्चा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के मानाराय टोल निवासी मूर्तिकार लाल बहादुर पंडित के पुत्र शिक्षक धीरेन्द्र कुमार का विवाह समाज को एक नया संदेश देते हुए संपन्न हुआ। इस अनूठे विवाहोत्सव में सामान्य परंपराओं को तोड़ते हुए दुल्हन पक्ष ही बारात लेकर दूल्हा के दरवाजे पहुंची। वहीं नरेंद्र पंडित के विशेष निर्देशन में यह विवाह सादगीपूर्ण और दहेज रहित ढंग से संपादित हुआ। शिक्षक धीरेन्द्र कुमार का विवाह दिल्ली निवासी उमेश चंद पंडित की सुपुत्री शिक्षिका अनुमति के साथ संपन्न हुआ।

लड़की के पिता उमेश चंद पंडित का परिवार आध्यात्मिक संस्था शांति कुंज हरिद्वार से जुड़ा हुआ है। दोनों परिवारों के विचारों में सादगी और सामाजिक मूल्यों को महत्व देने की वजह से यह विवाह एक मिसाल बन गया। बताया जाता है कि वर (दूल्हा) धीरेन्द्र कुमार दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत आधारपुर विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं।

वहीं वधू (दुल्हन) अनुमति कटिहार जिला के बारसोई में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। विवाहोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि कन्या पक्ष ही गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर मानाराय टोल स्थित वर के निवास पर पहुंचा। लड़के के पिता ने बताया कि इस विवाह का उद्देश्य केवल दो परिवारों को जोड़ना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगाना भी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

1 घंटा ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

1 घंटा ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago