Categories: NEWSSamastipur

विवाद सुलझाने को लेकर आयोजित पंचायती के दौरान बेलारी पंचायत के मुखिया की पिटाई, केस दर्ज

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के बेलारी गांव में एक विवाद सुलझाने को लेकर हुई पंचायती में मुखिया संतोष कुमार झा की पिटाई कर दी गई। इसमें मुखिया का सिर फट गया और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद मुखिया ने उजियारपुर सीएचसी में इलाज करवाने के साथ ही घटना की जानकारी उजियारपुर थाना पुलिस को दी है। घटना के सम्बंध में मुखिया ने बताया है की शनिवार को टिंकू झा व उसकी पत्नी एवं स्वर्गीय राम पदारथ झा के पुत्र रंजीत कुमार झा के बीच चल रहे एक विवाद को सुलझाने के लिए टिंकु झा के बुलाने पर गये थे।

उन्होंने कहा की वहां पहुंचते ही देखा कि रंजीत झा एवं उनके पुत्र बद्री नारायण झा और दिव्यांशु कुमार अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडे और लोहे का हथियार लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। मुखिया दोनों पक्षों को समझाने लगे और विवाद सुलझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान रंजीत झा और उसके पुत्रों ने गाली देते हुए उनके उपर ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

घटना में मुखिया जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच पुलिस समर्थक और ग्रामीणों को आते देख सभी वहां से भाग गए। मुखिया ने बताया की इसके बाद आरोपियों ने झूठा केस बनाने के लिए अपने झोपड़ी में आग लगा लिया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया गया। मुखिया ने पुलिस से अपनी जानमाल की सुरक्षा एवं दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उधर आवेदन मिलते ही पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

34 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago