Categories: NEWSSamastipur

बाबा साहब के विचारों एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

समस्तीपुर : भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर छात्र संगठन आइसा द्वारा बीआरबी महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सह संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और बाबा साहब के विचारों एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। अध्यक्षता आइसा कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनमोल कुमार ने की। संचालन सह सचिव नवीन कुमार ने किया।

आइसा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति कुमारी ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, पिछड़े, गरीब और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए समर्पित कर दिया था। आइसा जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने बाबा साहब के महान व्यक्तित्व और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि बाबा साहब का संदेश शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो आज के दौर का सबसे सशक्त मार्गदर्शन है।

कार्यक्रम को आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, मुस्कान कुमारी, ऋचा कुमारी, रमता कुमारी, आयुष कुमार, रवि रंजन कुमार, किरण रॉय, रौशन कुमार, अंकित कुमार, राकेश कुमार, आरती कुमारी, अमित कुमारी, गुलनाज खातून, अनमोल कुमार, नेहा कुमारी, सुमन कुमारी, नवीन कुमार, ऋषिका चौहान, शिवा कुमार, रंजीत कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य साथी शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

14 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago