Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर SP ऑफिस में कार्यरत क्लर्क की सड़क हादसे में मौ’त, घर जाने के दौरान हुए हादसे का शिकार

समस्तीपुर : समस्तीपुर एसपी ऑफिस में तैनात क्लर्क की दरभंगा में सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका निवासी आशीष कुमार (34) के रूप में की गई है। उनकी मौत से पत्नी एवं दो छोटे-छोटे बच्चों सहित अन्य स्वजनों के सामने मुसीबत का पहाड़ खड़ा हो गया है। घटना अतरवेल भरवाड़ा एसएच पर शनिवार की देर शाम उस वक्त हुई जब वह बाइक से दरभंगा अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी।

ठोकर लगते ही आशीष सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान अज्ञात वाहन को लेकर चालक वहां से फरार हो गया। सड़क पर आशीष को खून से लथपथ पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने उन्हें इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां उनकी नाजुक स्थिति देख डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन दरभंगा के ही एक निजी अस्पताल में ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

आशीष की मौत की जानकारी जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया। बताया गया है कि वह पहले दरभंगा एसपी ऑफिस में ही क्लर्क पद पर कार्य कर रहे थे। इधर कुछ दिनों पहले उनका तबादला समस्तीपुर एसपी कार्यालय में हुआ था। वहां से प्रत्येक शनिवार को वह बाइक से अपने गांव आया करते थे। घर आने के दौरान ही शनिवार को यह दुर्घटना हुई। इधर घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

7 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

7 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

8 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

17 घंटे ago