Categories: BiharNEWS

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का बड़ा बयान, बिहार के नेताओं से की मुलाकात

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति पत्र में बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. इस आदेश की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों को प्रेषित कर दी गई है.

नितिन नबीन ने क्या कहा ? 

बीजेपी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनने पर बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “मुझे यह मौका देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व में सभी को दिल से बधाई देता हूं. मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला है और उन्होंने जो मार्गदर्शन और नेतृत्व दिया है उसे मैं आगे बढ़ाऊंगा.”

बिहार ने मंत्रियों ने दी बधाई 

भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह सहित बिहार के अन्य नेताओं से मुलाकात की. सभी ने उन्हे बधाई दी. स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडे और बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी नितिन नबीन को बधाई दी.

संगठन को मिलेगी मजबूती 

पार्टी के इस फैसले को संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम माना जा रहा है. नितिन नबीन की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नितिन नबीन फिलहाल बिहार के पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

लव सिन्हा को दी थी करारी शिकस्त 

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से नितिन नबीन ने राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 51 हजार से अधिक वोटों से हराया था. नितिन नबीन ने 2020 में करीब 83,068 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी लव सिन्हा (कांग्रेस) को लगभग 44,032 वोट मिले थे.

कार्यकर्ताओं में उत्साह 

इस नियुक्ति की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है. उन्हें बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. उनकी पहचान भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है और वे कायस्थ समुदाय से आते हैं. वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं. उनकी पहचान एक युवा नेता के तौर पर रही है. वे बिहार विधानसभा में बांकीपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago