Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर ब्लड बैंक बंद मिलने पर चार कर्मियों से जवाब-तलब, 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश

समस्तीपुर : सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के औचक निरीक्षण के दौरान बंद पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने कड़ी आपत्ति जतायी है। डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने इस मामले में चार कर्मियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें की, सोमवार को निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक बंद मिला था। फोन पर संपर्क करने पर संबंधित कर्मियों ने बताया कि वे हसनपुर कैंप में गए हुए हैं। बिना पूर्व अनुमति और उच्चाधिकारियों को सूचित किए ब्लड बैंक बंद रखने को प्रशासन ने गंभीर लापरवाही करार दिया है।

स्पष्टीकरण जिन कर्मियों से मांगा गया है, उनमें परिचारिका श्रेणी-ए कुमारी निशा, लैब टेक्नीशियन सुशांत कुमार, लैब टेक्नीशियन दीपक कुमार और डाटा ऑपरेटर निशु कुमारी शामिल हैं। डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि ब्लड बैंक बंद रहने से जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते थे, जो अत्यंत खेदजनक है। इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन और मनमानी बताया गया है। सभी कर्मियों को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago