Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के उभरते क्रिकेटर मंदीप कुमार ज्ञानी का BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हुआ चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत पांचोपुर के रहने वाले 16 वर्षीय प्रतिभाशाली क्रिकेटर मंदीप कुमार ज्ञानी ने अपनी उत्कृष्ट क्रिकेट प्रतिभा के दम पर बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए जगह बनाकर समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंदीप एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 विकेट और 150 रन बनाए थे।

इसी दमदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य टीम में किया गया। उनके कोच का कहना है कि मंदीप परिस्थिति के अनुसार तेज़ और सटीक गेंदबाजी करने में माहिर हैं। उनकी रणनीतिक सोच और अनुशासन उन्हें एक अलग पहचान देते हैं। वर्तमान में वे एसपीएस क्रिकेट कोचिंग सेंटर में कोच समर क़ादरी के मार्गदर्शन में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जबकि बचपन से उनके कोच रोसड़ा के सत्य प्रकाश रहे हैं। दोनों कोचों ने मंदीप की फिटनेस, खेल के प्रति जुनून और दबाव में शांत रहकर शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता की जमकर प्रशंसा की है।

मंदीप के पिता मनोज कुमार ज्ञानी अपने बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। मंदीप वर्तमान में रोसड़ा स्थित प्रभात तारा इंग्लिश स्कूल में अध्ययनरत हैं। परिवार और स्कूल दोनों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया है। स्थानीय क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मंदीप में आगे चलकर बड़े स्तर पर खेलने की क्षमता है। सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रदर्शन के दम पर वे आने वाले वर्षों में बिहार ही नहीं, बल्कि देश का भी प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। जिले के इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि से खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

8 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

9 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

14 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

16 घंटे ago