Categories: NEWSPatoriSamastipur

पटोरी बाजार में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: रोक, जाम से मिलेगी मुक्ति 

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी बाजार में लगातार लगने वाले जाम से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा निर्णय लिया है। जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अब बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर समयबद्ध रोक लगा दी गई है। प्रशासन के आदेश के अनुसार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक पटोरी बाजार में किसी भी प्रकार के बड़े वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नगर परिषद शाहपुर पटोरी की ओर से इस संबंध में सूचना बोर्ड भी प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को नियम की जानकारी मिल सके।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के दौरान यदि कोई भारी वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। बताया जा रहा है कि शहर में रोजाना लगने वाले जाम को लेकर जाम संघर्ष समिति काफी समय से प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रही थी। समिति ने कई बार अधिकारियों से मिलकर मांग रखी थी कि बाजार के व्यस्त समय में भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

इसी क्रम में पटोरी के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय और डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी की मौजूदगी में जाम संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में विचार-विमर्श के बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। समस्या के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एसडीओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में नगर परिषद के ईओ अजय कुमार, अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार और पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार को शामिल किया गया है। समिति को नियमों के पालन और व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन के इस फैसले से बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

29 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

19 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago