Bihar

हिजाब विवाद के बाद बदला CM नीतीश का पैटर्न, अब सिर्फ 3 लोगों को देंगे लेटर… नो लाइव स्ट्रीमिंग, नो मीडिया

15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान एक महिला डॉक्टर के हिजाब से जुड़ी घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सार्वजनिक कार्यक्रमों रूपरेखा बदलता दिख रहा है. विवाद के तूल पकड़ने के साथ ही जहां सीएम ने मीडिया से दूरी बनाई, वहीं उनके कार्यक्रमों का स्वरूप भी बदल दिया गया है.

बोधगया में दिखा बदला-बदला अंदाज

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोधगया पहुंचे. महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के समक्ष उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शन किए. हालांकि, कैमरों के सामने आने से पहले ही दूर से इशारा कर आगे बढ़ गए. इसके बाद गया में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया. संवाद वाटिका, नक्षत्र वन, ब्रह्मयोनि सरोवर के पुनर्जीवन, मोटर ड्राइविंग स्कूल और स्पेस गैलरी का शिलान्यास भी हुआ. इन सभी कार्यक्रमों के वीडियो और फोटो सरकार की ओर से बाद में जारी किए गए, लेकिन मीडिया को मौके पर प्रवेश नहीं मिला.

नियुक्ति पत्र वितरण में ‘सिंबोलिक’ बदलाव

ऊर्जा विभाग के अंतर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड और सहयोगी कंपनियों में चयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे. लेकिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केवल तीन अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र सौंपे. शेष नियुक्ति पत्र अधिकारियों द्वारा वितरित किए गए. यह बदलाव केवल औपचारिक नहीं, बल्कि आगे के कार्यक्रमों के लिए तय की जा रही नई कार्यशैली का संकेत माना जा रहा है.

अब नियुक्ति पत्र वितरण जैसे बड़े आयोजनों में मुख्यमंत्री खुद सभी लाभार्थियों से संवाद नहीं करेंगे. चुनिंदा अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे, जबकि बाकी प्रक्रिया प्रशासन संभालेगा.

मीडिया की नो-एंट्री

सरकार भले ही अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी-रोजगार देने के दावे को जोर-शोर से प्रचारित कर रही हो, लेकिन हालिया कार्यक्रमों में मीडिया को पूरी तरह बाहर रखा गया. न तो प्रेस को आमंत्रण मिला और न ही टेलीविजन पर लाइव कवरेज की व्यवस्था की गई. विभागीय सूत्रों का कहना है कि विवाद की संभावना को कम करने के लिए आगे भी यही मॉडल अपनाया जाएगा.

सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग बंद

आईपीआरडी से लेकर पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक, कहीं भी सीएम के कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की गई. इसके बजाय एडिटेड वीडियो और चयनित फोटो बाद में साझा किए गए. आने वाले दिनों में यही रणनीति जारी रहने के संकेत हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

4 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

7 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

7 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

18 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

18 घंटे ago