समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में बीते 8 दिसंबर की दोपहर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिलौत के ही श्रवण सहनी के पुत्र संजय सहनी के रूप में की गई है। इससे पहले भी इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन और नामजद लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिसिया पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड संजय सहनी है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। घटना के बाद संजय सहनी अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…