Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के Mount Litera Zee School में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू, शिक्षा जगत में जुड़ा नया अध्याय

समस्तीपुर : शहर के शिक्षा जगत में गुरुवार से एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। भारत की प्रमुख K-12 स्कूल फ्रेंचाइज़ी में शामिल माउंट लिटेरा जी स्कूल (Mount Litera Zee School) ने वारिसनगर के मोहिउद्दीनपुर चौक स्थित अपने नवनिर्मित कैंपस में भव्य रूप से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 7 तक के लिए एडमिशन अब औपचारिक रूप से ओपन कर दिया गया है।

शुरुआती समारोह में स्कूल के चेयरमैन मजहरूल हक खान, वाइस चेयरमैन डॉ. मोहम्मद फैसल ख़ान, निदेशक अमित सिंह, जी लर्न टीम दिल्ली से आए सव्यसाची, भूषण कुमार, शैलेन्द्र सिंह तथा प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग कलाकार कुंदन रॉय सहित कई गणमान्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर नामांकन प्रक्रिया की विधिवत शुरुआत की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, माउंट लिटेरा जी स्कूल बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित और इंटरएक्टिव लर्निंग आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। जी लर्न की विशेष शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है, जिससे बच्चे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें। एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए स्कूल कैंपस में संपर्क किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

2 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

3 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

3 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

3 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

9 घंटे ago