Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर: विषपान से महिला की मौ’त, मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने चिता से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ध्रुवगामा पंचायत के वार्ड संख्या-10 में शनिवार को एक महिला की विषपान से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की मायके पक्ष द्वारा दूरभाष पर कल्याणपुर थाना को सूचना दी गई कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके जीवन को समाप्त कर दिया है। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा और एसआई सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान पता चला कि शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा चुका है। पुलिस तत्काल श्मशान घाट पहुंची, जहां चिता पर रखे शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण मौके से फरार हो गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया गया। बताया गया कि ध्रुवगामा पंचायत के मिर्जापुर गांव निवासी रामानंद शर्मा के पुत्र गोविंद कुमार शर्मा के साथ खुशबू कुमारी की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

मृतका का मायका खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर खराज गांव में है। मृत महिला के दो पुत्र हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पूर्व मृतका की सास से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने घर में जाकर विषपान कर आत्महत्या कर ली। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था और पति काम पर गया हुआ था। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

2 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

5 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

9 घंटे ago