समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पर घने कुहासे के कारण बड़ा हादसा हो गया। खजुरी–वासुदेवपुर सीमा के पास दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हाईवा का चालक केबिन में फंस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाला गया।
घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, हालांकि देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण दृश्यता कम थी और हादसा हुआ। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है।
समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र…
समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…