समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य में आ रही बाधाओं तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में उन सभी स्थलों की पहचान की गई, जहाँ अतिक्रमण के कारण न केवल आरओबी निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही है।
इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे सभी अतिक्रमित स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और यातायात सुचारू रहे। एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आरओबी निर्माण कार्य को पूरा कराएं तथा यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आने दें।
बैठक के दौरान एसडीओ ने बताया कि प्रशासन आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आरओबी निर्माण कार्य को शीघ्रता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, नगर निगम के अधिकारी, अंचल राजस्व अधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…
समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…