समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NEWSSamastipur

समस्तीपुर के चर्चित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में करीब 42 लाख रुपये मुल्य के सोना और दो लाख नगद के साथ धर्मनाथ गिरफ्तार 

IMG 20250923 WA0025

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने चर्चित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में फरार चल रहे एक और बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे इस हाईप्रोफाइल लूटकांड के पर्दाफाश की दिशा में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान वैशाली जिले के विद्दूपर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी रामा सिंह के पुत्र धर्मनाथ सिंह उर्फ धरमा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बीती रात उसके घर से ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने धरमा के पास से भारी मात्रा में लूटे गए आभूषण व कैश भी बरामद किया है। पुलिस ने लगभग 42 लाख रुपये मूल्य के 350 ग्राम सोना तथा दो लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे आज न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

IMG 20251018 WA0034

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गौरतलब है कि 7 मई को शहर के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में करीब 10 करोड़ रुपये के आभूषण और 15 लाख रुपये नगद की सनसनीखेज लूट हुई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी।

इस लूटकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक एक दर्जन से अधिक बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अनुसार, धरमा सिंह की गिरफ्तारी और बरामद सामान से केस और अधिक मजबूत हो गया है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150