Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में आपातकालीन तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन; भूकंप, अग्निकांड व बाढ़ से निपटने का किया गया अभ्यास

समस्तीपुर : जिला प्रशासन द्वारा आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन नीति आयोग की 10वीं बैठक के बिंदु 6.16 के तहत की गई कार्रवाई के क्रम में हुआ। मॉकड्रिल जिले के शहरी क्षेत्र के दो प्रमुख स्थलों समस्तीपुर अंचल कार्यालय तथा मध्य विद्यालय हरपुर एलौथ में आयोजित की गई। इसमें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों एवं स्थायी प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभ्यास के दौरान भूकंप, अग्निकांड, बाढ़ सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्यों की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मियों और छात्र-छात्राओं को आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं आपदा के समय अपनाए जाने वाले व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिए गए। जिला नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक ने बताया कि इस प्रकार के नियमित अभ्यास से जिले की आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होती है और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ती है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति सदैव सजग रहें और भविष्य में होने वाले ऐसे अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी करें।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

9 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

14 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

19 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

20 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

20 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

21 घंटे ago