राजद विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा में जुटा है और पार्टी के खेवनहार तेजस्वी यादव यूरोप निकल गए हैं। उनके साथ पत्नी और बच्चे (पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज) हैं, जो क्रिसमस मनाने के साथ नए वर्ष का स्वागत विदेश में करेंगे। चर्चा है कि अब परिवार के साथ तेजस्वी दिसंबर बाद ही पटना लौटेंगे। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी ने ईसाई धर्मावलंबी रेचल गोडिन्हो से विवाह किया है, जो अब राजश्री के नाम से जानी जा रहीं।
पटना में राबड़ी देवी के सरकारी बंगले (10, सर्कुलर रोड) में ही पति के साथ रेचल भी रहती हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उसी बंगले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने हैलोवीन मनाया था, जो ईसाइयों का एक त्योहार है। तेजस्वी की पुत्री के साथ खुशियां मनाते लालू का वीडियो तब खूब प्रसारित हुआ था। इंटरनेट मीडिया पर नुक्ताचीं भी हुई थी।
अब राबड़ी को 39, हार्डिंग पार्क वाले बंगले में शिफ्ट होने का नाेटिस मिल चुका है। ऐसे में रेचल की अनुपस्थिति परिवार को असहज करने वाली है। विधान मंडल के परिसर में इससे जुड़े प्रश्न को राबड़ी टाल गई थीं। तेजस्वी भी करारी पराजय के बाद से मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और सार्वजनिक प्रतिक्रिया से परहेज कर रहे।
उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर को बच्चों को लेकर रेचल दिल्ली चली गई थीं। उसके बाद 27 नवंबर को तेजस्वी भी दिल्ली चले गए थे। वहां से लौटकर वे नवगठित विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिए। विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र के दूसरे दिन (दो दिसंबर) की कार्यवाही समाप्त होने के बाद तेजस्वी अचानक दिल्ली निकल गए। इस पर विपक्ष के जारी कटाक्ष के बीच बीच ही वे छुट्टियां मनाने यूरोप चले गए हैं।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…