Categories: NEWSSamastipur

कल्याणपुर में ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार एक छात्र की मौ’त, दूसरा ज’ख्मी, लोगों ने पीछा कर ट्रक पकड़ा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर-पूसा मुख्य सड़क के लदौरा चौक पर स्कूटी से कंप्यूटर क्लास करने जा रहे दो छात्रों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक छात्र की पहचान गांव के ही सुरेंद्र कुमार के पुत्र शिवम कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं जख्मी छात्र मुकेश कुमार सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार का इलाज जारी है। लोगों ने ट्रक का पीछा कर पूसा रोड गुमटी के समीप से उसे दबोच लिया। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को चार घंटे के लिए जाम कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लदौरा की ओर से स्कूटी पर सवार होकर दो छात्र कल्याणपुर कंप्यूटर का क्लास करने जा रहे थे। घर से चंद कदम की दूरी पर कल्याणपुर की ओर से पूसा की ओर जा रही ट्रक की ठोकर से स्कूटी पर सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में मुआवजा एवं ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने पूसा कल्याणपुर मुख्य सड़क को लदौरा गांव स्थित घटनास्थल के समीप जाम कर दिया। करीब 4 घंटा तक सड़क जाम रहने से वाहनों की कतार लग गई।

मृतक के परिजन घटनास्थल के समीप जिला से वरीय पदाधिकारी की बुलाने की मांग कर रहे थे। साथ ही आक्रोशित लोगों का कहना था कि कल्याणपुर से मथुरापुर टारा चौक तक सुबह के 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक ट्रक के एंट्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही मुख्य सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाया जाए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, चकमासी थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, हरेंद्र तिवारी, रामानुज सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल के समीप पहुंचे। वहीं समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लोगों को समझा बुझाकर कर जाम समाप्त कराया। बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक और मुखिया विनोद दास ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रुपए मृतक के परिजन को दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुई और सड़क पर आवागमन शुरू कराया जा सका। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

3 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

5 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

6 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago