Categories: NEWSSamastipur

पूसा में गोलीबारी कर जख्मी करने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पूसा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बथुआ में बीते सोमवार की देर शाम बदमाश द्वारा गोली चलाने से एक महिला व एक पुरुष घायल हो गये थे। इस मामले में पूसा थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को दो पिस्टल, एक मैगजीन व पांच जिंदा कारतूस के साथ घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पूसा थाना क्षेत्र के ही धर्मागतपुर बथुआ वार्ड संख्या-10 के रहने वाले सुमन साह उर्फ सुबोध साह के रूप में की गई है।

इसको लेकर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी की बीते सोमवार की देर शाम मनोज कुमार सिंह गांधी चौक स्थित संजय सिंह के घर से गाय दुहकर वापस अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान दिलीप पासवान के घर के पास सुमन साह व एक अन्य अपराधकर्मी द्वारा मनोज सिंह के पैर एवं चंद्रमा देवी के हाथ में गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर घटना के तुरंत बाद पूसा थाने की पुलिस ने आरोपी युवक सुमन साह को दो पिस्टल, एक मैगजीन व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार कर लिया गया है। एसडीपीओ-1 ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पेशेवर अपराधी है जो समस्तीपुर जिले के अलावे आसपास के जिलों में भी घटना को अंजाम देता था। इसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। वहीं फरार चल रहे अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इधर सुमन साह की गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी दल में पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, पु.अ.नि. प्रियरंजन कुमार, स.अ.नि. गोरखनाथ सिंह के अलावे अन्य सशस्त्र बल शामिल रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

9 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

1 दिन ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago