Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर में बिजली बकाये की राशि वसूलने के दौरान कनीय विद्युत अभियंता पर हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : विद्युत राजस्व संग्रह को लेकर बकायदार के घर पहुंची बिजली विभाग की टीम पर बकायदार के किरायेदारों ने हमला कर दिया। इसको लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर कनीय विद्युत अभियंता शहरी-1 ने आवेदन दिया है। जिसमें बताया गया है कि राजस्व संग्रह को लेकर नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी गली नंबर- 6 धर्मपुर में उपभोक्ता वसीम राजा के परिसर में 18 हजार 574 रूपये बकाये की मांग की गयी। इस दौरान परिसर में रह रहे किराएदार सोनू रहमान उर्फ सोनू , मोना उर्फ मोनू व गुड्डू रहमान द्वारा बदतमीजी करने लगे।

आवेदन में लिखा गया है कि तीनों आरोपियों के द्वारा मानव बल कर्मी को जबरदस्ती घसीटकर पोल से विद्युत संबध चालू कराया गया व सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर के स्कूटी का चाभी छीन लिया गया। वहीं सहायक सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक अनुस्खा सिंह से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया।

इसके बाद घटना की सूचना नगर थाने को दी गई तो सूचना पर पहुंची नगर थाने की गश्ती दल के द्वारा मामले को शांत कराय गया। इसके बाद कनीय विद्युत अभियंता ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

16 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

17 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

20 घंटे ago