Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर-खानपुर मुख्य पथ पर दो बाइकों की टक्कर में तीन जख्मी, DMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर- खानपुर मुख्य पथ के रामनगर गांव के पास की है जहां बुधवार को दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के मनीष कुमार, मालीपुर के महेश्वर राय और मथुरापुर थाना क्षेत्र के डैनी मानपुर के राजा बाबू के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि मनीष कुमार और महेश्वर राय एक ही बाइक पर सवार होकर वारिसनगर से समस्तीपुर की ओर आ रहे थे। जबकि राजा बाबू समस्तीपुर से वारिसनगर की ओर जा रहे थे। इसी बीच रामनगर गांव के पास दोनों बाइक सवार असंतुलित हो गए और दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने तीनों को उठाकर सदर अस्पताल लाया जहां तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago