Categories: NEWSSamastipur

कार्यालयों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण संचिकाओं व दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए DM ने दिये निर्देश

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में कार्यालय प्रबंधन संबंधी समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने कार्यालय से संबंधित सभी महत्वपूर्ण संचिकाओं/दस्तावेजों को वर्षवर एवं क्रियाशील एवं तथा और क्रियाशील के आधार पर सूचीबद्ध करते हुए इंडेक्स बनाना सुनिश्चित करेंगे तथा ऐसे संचिकाओं एवं दस्तावेजों जिनकी वर्तमान में आवश्यकता नहीं है उनको सूचीबद्ध करते हुए एक जगह लाल कपड़े में बांधकर लोहे अथवा स्टील के बॉक्स में सुरक्षित रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जो संचिकाएं मूवमेंट में है उन्हें रैक पर वर्ष वार एवं कार्य की महत्वपूर्णता के आधार पर रखेंगे जिससे आवश्यकता पड़ने पर आसानी से ऐसी संचिकाओं एवं दस्तावेजों को ढूंढा जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि प्रायः ऐसा देखा जाता है कि जब कोई संचिका या दस्तावेज ढूंढा जाता है तो बहुत सारे अप्रयुक्त या बेकार के दस्तावेज पड़े होने के कारण महत्वपूर्ण संचिकाए एवं दस्तावेजों को ढूंढने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए ही कार्यालय प्रबंधन की आवश्यकता है। अतः सभी पदाधिकारी इस कार्य के निमित्त अपने कार्यालय हेतु आवश्यक सामग्री की आवश्यकता का आकलन कर जिला नजारत शाखा से अधियाचना शीघ्र कर लेंगे। पुनः इस संबंध में बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी जिसमें इस कार्य के प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

4 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

6 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

6 घंटे ago