Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर: महंगे स्मार्टफोन खरीदने पर माँ ने लगाई फटकार तो बेटी ने फंदे से लटक जीवन-लीला की समाप्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में गुरुवार को एक छात्रा ने फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान मनोज कुमार की पुत्री मौसमी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी की रहने वाली थी। वह कृष्णापुरी मुहल्ले में किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रहती थी। इधर आत्महत्या की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उसके बाद वह मामले की छानबीन में जुट गई।

बताया गया है कि छात्रा ने दुपट्टे को फंदा बना अपने कमरे में ही लटक जान दे दी। घटना के बाद उसका एक दोस्त भी खोजबीन करता हुआ मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला देख जैसे ही अंदर पहुंचा तो उसने देखा कि छात्रा अपनी दुपट्टा के सहारे फंसे से लटक रही थी। इसके बाद उसने फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतका के दोस्त ने बताया कि घटना को लेकर उसने छात्रा के परिजन को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद पहुंची उसकी बड़ी बहन अंजली ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम के अलावा मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने शव व मृतका के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया।

इधर घटना के बाद मृतका की मां-बहन व पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले को लेकर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि ग्रेजुएशन की एक छात्रा ने सुसाइड की है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार,महंगा मोबाइल खरीदने को लेकर मां ने उसे डांट लगाई थी। शव पोस्टमार्टम में।भहेज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago