समस्तीपुर : समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवक डूब गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर पासवान चौक के पास की है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से तीनों लापता युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ के द्वारा एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया गया है। मृतक की पहचान लक्की के रूप में हुई है। जबकि दो युवक फैजान और समीर अब भी लापता है। अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ के द्वारा कार्रवाई रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्नान करने बूढ़ी गंडक नदी में गए थे। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…