Sports

वर्ल्ड कप चैम्पियन बनते ही भारतीय टीम पर पैसों की बरसात… BCCI ने किया 125 करोड़ रुपये देने का ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम के बड़ा ऐलान किया है. जय शाह ने बताया है कि अब भारतीय टीम को बतौर प्राइज मनी 125 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी. साथ ही कहा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.

उन्होंने आगे कहा लिखा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई.

जय शाह ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

जय शाह ने पोस्ट में लिखा कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई.’

भारतीय टीम ने जीता चौथा ICC वर्ल्ड कप

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. इस टीम ने इतिहास में चौथी बार कोई वर्ल्ड कप (वनडे, टी20) खिताब जीता है. भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही 140 करोड़ भारतीयों को जश्न मनाने का सुनहरा मौका दिया.

बता दें कि भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) खिताब जीता है. जबकि दो बार ही टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) खिताब जीत लिया है. टीम ने पिछला वर्ल्ड कप (वनडे में) 2011 में जीता था. अब 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप (टी20 में) खिताब जीता है.

इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, व‍िराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हार्द‍िक पंड्या और मोहम्मद सिराज.

रिजर्व खिलाड़ीः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

7 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

7 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago