NEWS

बिहार में नीरा से पहली बार बनाई जा रही तिलकुट, मकर संक्रांति को और खास बनाएगा ‘पेड़ा-लाई व लड्डू का स्वाद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के गया में नीरा से पहली बार तिलकुट बनाई जा रही है. वहीं नीरा से पेड़ा, लडडू और लाई भी बनाकर बेची जा रही है. गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत इलरा गांव में कुछ परिवार नीरा से तिलकुट बनाने का काम कर रहा है. नीरा के उत्पादन को लेकर सरकार की कई योजनाएं हैं लेकिन अभी तक अधिकांश योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं. नीरा की न तो बिक्री बढ़ी और ना ही इसे पीने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी. इसीलिए नीरा के खुलने वाले काउंटर भी कुछ दिनों के बाद बंद हो गए. लेकिन इस बार का मकर संक्रांति नीरा को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दे रहा है.

गया में बन रही नीरा से तिलकुट

गया में नीरा से तिलकुट तैयार किया जा रहा है. गया जिले के इलरा में कुछ परिवार नीरा से तिलकुट बनाने के काम कर रहे हैं. नीरा से तैयार किये गये तिलकुट और मिठाइयों की मांग बाजारों में भी है. लोग नीरा से बनी तिलकुट और अन्य मिठाइयों को पसंद कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि बोधगया में विदेशी भी इसकी डिमांड कर रहे हैं. इलरा गांव की जीविका से जुड़ी पुष्पा राज शांति ने परिवार की मदद से नीरा से तिलकुट बना रही हैं. इन तिलकुटों को बोधगया के बाजार में फिलहाल बेचा जा रहा है.

नीरा उत्पादन के लिए राज्य सरकार भी करेगी मदद

राज्य में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है. शराबबंदी के बाद से तार-खजूर के पेड़ों से नीरा उत्पादन की योजना तैयार की गई थी. सरकार की ओर वर्ष 2017-18 में राज्य के 12 जिला- मुजफ्फरपुर, नालंदा, गया, पटना, समस्तीपुर, वैशाली, औरंगाबाद, भागलपुर, नवादा, जहानाबाद, बांका, मुजफ्फरपुर और सारण में इसकी बिक्री शुरू कीई थी. ताड़-खजूर के पेड़ों से उतरने वाली सुबह की रस को नीरा कहा जाता है. वहीं, सूर्योदय बाद यदि ताड़ खजूर का रस छेवक द्वारा पेड़ से उतारा जाता है, तो उसमें अल्कोहल की मात्रा आ जाती है. वर्तमान में राज्य सरकार ने नीरा को लेकर कई योजनाएं बनाई है.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

1 घंटा ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

13 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago