रेलवे स्टेशन पर लगेगी मेघदूत नाम की अनोखी मशीन, हवा से वाष्प खींचकर बनेगा पीने का पानी

देश के बाकी हिस्सों की तरह भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भी पानी की किल्लत से जूझ रही है. पानी की समस्या का Solution निकालने के लिए मुंबई में हवा से पानी बनाने की जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तकनीक की मदद से हवा से पानी पैदा किया जाएगा.

कैसे बनेगा हवा से पानी? 

दरअसल, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और सेंटर रेलवे के 5 अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर हवा की मदद से पानी निकालने वाली मशीन लगाए जाने की कवायद तेज हो गई है. इस मशीन का नाम मेघदूत रखा गया है. दावा किया जा रहा है कि ये मशीन हवा को पानी में बदलेगी. देगा. इस घोषणा के बाद जल्द ही रेल से सफर करने वाले यात्री इस अनोखे यंत्र से पानी पीने का लाभ उठाएंगे.

किस टेक्नॉलोजी पर काम करता है मेघदूत?

मेघदूत साइंस की एक सिंपल प्रक्रिया पर काम करता है. संघनन/ Condensation के ज़रिये हवा में मौजूद वाष्प (गैसीय रूप) ठंडी सतह के संपर्क में आने पर तरल पानी में बदल जाएगी. इस यंत्र को संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त है.

इस अनोखे यंत्र को मैत्री एक्वाटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया है. मध्य रेलवे द्वारा मुंबई मंडल में 17 मेघदूत AWG को लगाया जाने की अनुमति मिली है. मिली जानकारी के अनुसार, यंत्र को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, ठाणे, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली और दादर में लगाए जाएंगे. इसे बाद में देश बाकी रेलवे स्टेशनों पर भी लगाया जाएगा.

1000 लीटर पानी का उत्पादन करने में सक्षम

मेघदूत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यंत्र हवा से स्वच्छ जल बनाने की अनोखी तकनीक है. यह मशीन प्रतिदिन 1000 लीटर तक पानी निकालने में सक्षम है.

इस तकनीक में सबसे पहले हवा मशीन से होकर गुजरती है. यह उसमें मौजूद डस्ट पार्टिकल और प्रदूषक तत्वों को सोख लेती है. इससे छनकर हवा कूलिंग चैम्बर में पहुंचती है. यहां इसे ठंडा किया जाता है. यही कंडेस्ड एयर पानी की बूंद में बदल जाती है. फिर बूंद-बूंद जमा पानी मशीन के फिल्टर वाले हिस्से में पहुंचता है. इससे पानी में मौजूद हानिकारक तत्व छन जाते हैं और साफ़ पानी पीने के लिए उपलब्ध हो जाता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

8 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

8 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

8 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

14 घंटे ago