लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा- यूपी+बिहार= गई मोदी सरकार

लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर मे नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ लिखा है-‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।’ सपा दफ्तर की दीवार पर लगे इस पोस्टर को सपा नेता आईपी सिंह ने लगवाया है।

आईपी सिंह ने कहा,”यूपी और बिहार देश की दशा और दिशा तय करते है। बड़ी आबादी वाले ये दोनों राज्य सियासी लिहाज से सबसे जागरुक प्रदेश है। आज देश में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह मोर्चा मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देगा। ”

क्या नीतीश के मोर्चे में शामिल है अखिलेश?

क्या अखिलेश यादव नीतीश के मोर्चे के साथ होंगे? इस सवाल के जवाब पर सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि बिल्कुल साथ है। इस बार का चुनाव मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए है। सभी विपक्षी दलों को साथ मिलकर इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा।

सपा दफ्तर के बाहर इस पोस्टर को लगवा कर आईपी सिंह ने यही मैसेज देने की कोशिश की है। लेकिन, सवाल अखिलेश की भूमिका को लेकर भी है। आज से 3 दिन पहले यानी 7 सितंबर को नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश से मुलाकात की थी। तब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अखिलेश यूपी का नेतृत्व करेंगे।

“हम लोगों का टारगेट एक है”

7 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेंदाता में भर्ती मुलायम सिंह यादव को देखने पहुंचे थे। शाम 6 बजे नीतीश कुमार मेदांता पहुंचे। उससे पहले ही अखिलेश यादव भी मेदांता पहुंच चुके थे। अस्पताल में नीतीश ने मुलायम का हाल जाना। अस्पताल में ही नीतीश और अखिलेश में बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की। कहा, “मुलायम की तबीयत खराब थी। इसलिए देखने आया था। हम लोगों का लक्ष्य तो एक ही है, सबको मिलकर आगे बढ़ना है।”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

1 घंटा ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

6 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

6 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

10 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

12 घंटे ago