National

समस्तीपुर: पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, गंगा स्नान के लिए निकले युवक के हत्या मामले का खुलासा 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व गंगा स्नान के लिए निकले युवक की हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश के तहत कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक दिलीप कुमार की पत्नी रिंकू देवी व उसके प्रेमी शोभित राय को गिरफ्तार कर लिया है।

रोसड़ा के डीएसपी सहियार अख्तर ने विभूतिपुर थाने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को बताया कि दिलीप पहले प्रदेश में रहता था। कोरोना के दौरान वह वापस लौटा था। जब दिलीप प्रदेश में रह रहा था तो उसकी पत्नी रिंकू का गांव के ही शोभित राय से अवैध संबंध हो गया।

जब दिलीप कोरोना काल में वापस लौटा और उसे इस संबंध की जानकारी हुई तो उसने काफी विरोध किया था। दिलीप के घर पर रहने के दौरान रिंकू शोभित से नहीं मिल पा रही थी। जिस कारण दोनों ने दिलीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस दौरान शोभित ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही चंदन, सौरव और राकेश नामक युवक से मिलकर एक लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी गोली मारकर हत्या करा दी।

गंगा स्नान करने के लिए दिलीप की पत्नी ही बार-बार दबाव दे रही थी और जब दिलीप घर से गंगा स्नान के लिए निकला तो उसने शोभित को फोन कर घर से निकलने की जानकारी दे दी। इस बीच खास टभका उत्तर पंचायत स्थित परी चौक पेट्रोल पम्प के निकट से ही एक लाल रंग के सुपर स्पलेंडर बाइक पर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

युवक ज्यों हीं चकबेदौलिया ठाकुर टोल और कमराईन के बीच दिवंगत बालकृष्ण मिश्र उर्फ बालो मिश्र के घर के निकट मोड़ के समीप पहुंचा कि बाइक सवार अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक दिलीप के पंजरा में लगी। जिससे वह गिर गया और छटपटाने लगा। इसके बाद वहां जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago