समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर दक्षिण स्थित मध्य विद्यालय समर्था के निकट पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 टोला चैनपुर निवासी जयशंकर प्रसाद सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंशु कुमार अपने चचेरे भाई केशव कुमार के साथ भैंस को नहलाने के लिए पोखरा गया था। जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक ग्रामीण पहुंच कर दोनों को पानी से बाहर निकाले, तब तक अंशु कुमार की मौत हो चुकी थी। वहीं सुधीर कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र केशव कुमार को बचा लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से मृतक की माता अनीता देवी, भाई अभिजीत कुमार, बहन निक्की कुमारी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…