तेजप्रताप यादव – ऐश्वर्या राय तलाक मामला: आज आ सकता है कोर्ट का फैसला, सुलह की सारी कोशिशें रही नाकाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

वन मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक के मामले की सुनवाई पटना हाईकोर्ट में गुरुवार को होनी है. जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र राय की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. तेजप्रताप ने पत्नी से तलाक की अर्जी दे रखी है, लेकिन ऐश्वर्या उनका साथ नहीं छोड़ना चाहती हैं. इस मामले में अब तक सुलह की सारी कोशिशें नाकाम रही है. माना जा रहा है कि आज की सुनवाई में कोर्ट इस मामले में अंतिम फैसला सुना सकता है.

पिछली तारीख में मांगा था स्टे

13 दिनों पहले हुई सुनवाई के समय ऐश्वर्या के वकील पीएन सिन्हा कोर्ट में नहीं आये थे. इसलिए ऐश्वर्या की तरफ से आगे समय मांगा गया था. ऐश्वर्या के वकील के जूनियर निलांजन चटर्जी ने कोर्ट से स्टे चाहा, लेकिन कोर्ट ने रिफ्यूज कर दिया था. तेजप्रताप की तरफ से जगन्नाथ सिंह और गजेन्द्र यादव ने कोर्ट से मांग की कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई पूरी की जाये.

5 अगस्त की मीटिंग भी असफल रही थी

हाईकोर्ट ने पहले ही दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की. चैंबर में दोनों को आमने- सामने बैठाकर सवाल-जवाब किया गया, लेकिन तेजप्रताप साथ रहने को तैयार नहीं. इसके बाद कोर्ट ने दोनों परिवारों के बीच पटना जू में मीटिंग कराने की जवाबदेही दोनों पक्षों के वकीलों जगन्नाथ सिंह और पीएन शाही को दी. लालू प्रसाद की सेहत खराब होने की वजह से यह मीटिंग नहीं हो सकी. इसके बाद 5 अगस्त को पटना जू में दोनों परिवारों के बीच मीटिंग हुई.

राबड़ी ने भी सुलह से किया इनकार

इस मीटिंग में तेजप्रताप की तरफ से उनकी मां राबड़ी देवी और ऐश्वर्या की तरफ से उनके पिता चंद्रिका राय पहुंचे, लेकिन मीटिंग सफल नहीं हो सकी. राबड़ी देवी ने इसमें कहा कि ‘जब तेजप्रताप ही तैयार नहीं हैं तो हम इसमें क्या कर सकते हैं?’ बता दें कि 12 मई 2018 को भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी शादी हुई थी.

तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर लगाये आरोप

कुछ सप्ताह पहले तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के सामने आकर कहा था कि ऐश्वर्या का पूरा परिवार उन्हें परेशान करने में लगा है और उनसे 10 करोड़ रुपए जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही है. तेजप्रताप ने कहा था कि मां ईश्वर का ही दूसरा रूप है. जब आपकी आंखों के सामने ही आपकी मां को, परिवार को परेशान किया जाने लगे, उन पर हाथ उठाया जाए, ऐसे में क्या एक बेटे को चुप रहना चाहिए?’

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

6 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago