समस्तीपुर :- बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस के आला अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर अपराध को नियंत्रित करने के लिए उसकी समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंचे. जहां वह पुलिस के पदाधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक करेंगे.
इससे पहले सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी के स्वागत में खड़े डीएम और एसपी बुके लेकर पहुंचे जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के पहल बुके के बदले किताब देने की पहल को आगे बढ़ाते हुए बुके लेने से मना कर दिया और उन्होंने किताब देने को कहा.
इस दौरान उन्होंने कहा “देखो भैया बुके नहीं, मेरी किताब ला दो”. बता दें कि डीजीपी समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में अधिकारियों को बेहतर पोलिसिंग का टिप्स देंगे. वहीं, कई आवश्यक दिशा-निर्देष भी देंगे. डीजीपी के समस्तीपुर पहुंचने के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद देखी गई.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…