National

समस्तीपुर में निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज के लिए 37 करोड़ जारी, अगले दो वर्षों में निर्माण पूरा होने के आसार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में निर्माणाधीन राम जानकी मेडिकल काॅलेज (Ram Janki Medical College) जल्द से जल्द प्रारंभ हो इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग की कवायद लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम के प्रस्ताव के बाद विभाग ने राम जानकी मेडिकल कालेज के लिए और 37 करोड़ रुपये का आवंटन स्वीकृत किया है। इसका निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा होने के आसार हैं।

120 सीटों पर होगा नामांकन :

समस्तीपुर में राम जानकी मेडिकल कालेज के निर्माण की योजना 2018 में स्वीकृत की गई थी। इस परियोजना पर करीब 591 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह राज्य का 14 वां सरकारी मेडिकल कालेज होगा। जहां एमबीबीएस (MBBS) 120 सीटों पर नामांकन के साथ करीब पांच सौ बेड मरीजों के लिए इलाज के लिए रहेंगे। इस मेडिकल कालेज के पूर्व पूर्णिया मेडिकल कालेज अस्पताल (Purnea Medical College) के भी प्रारंभ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्णिया मेडिकल कालेज को करीब-करीब सभी संसाधन युक्त किया जा चुका है। डाक्टर और मेडिकल कर्मियों को लेकर मामला फंस रहा है।

2024 तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद :

राम जानकी मेडिकल कालेज अस्पताल की लागत राशि में अब तक महज 113 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। इस वर्ष चालू कार्य शीघ्रता से पूरे हो इसके लिए बीएमएसआइसीएल (BMSICL) के प्रस्ताव पर तत्काल प्रभाव से 37.80 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। विभाग को उम्मीद है कि समस्तीपुर का इस मेडिकल कालेज अस्पताल का का निर्माण कार्य 2024 मार्च तक तक पूरा लिया जाएगा। राम जानकी और पूर्णिया मेडिकल कालेज अस्तपाल के प्रारंभ होने के बाद राज्य में सरकारी मेडिकल कालेजों की संख्या 14 हो जाएगी।

  • 2018 में स्‍वीकृत की गई थी समस्‍तीपुर मेडिकल कालेज की योजना
  • राज्‍य का होगा 14वां मेडिकल कालेज
  • पूर्णिया मेडिकल कालेज में कार्यारंभ जल्‍द होने की उम्‍मीद
  • डाक्‍टर व कर्मियों को लेकर फंस रहा मामला

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago