National

समस्तीपुर में अवैध रेल टिकट के कारोबार का खुलासा, ई-टिकट के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, कंप्यूटर व लैपटॉप जब्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ई-टिकट फर्जीवाड़े मामले में आरपीएफ का दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। इस दौरान जिले के खानपुर व हसनपुर में छापेमारी कर दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया। इसके पास से काफी मात्रा में काटे गए ई टिकटों की डिटेल मिली है। गुप्त सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेदप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने खानपुर थाना के रेबड़ा चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान में छापेमारी कर सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इसके पास से तीन ईिटकट, जिसका मूल्य 2526 रुपए, एक पास्ट टिकट, जिसका मूल्य 928 रुपए बरामद किया गया। इन टिकटों को निजी आईडी पर बनाकर बेचा गया था। आरपीएफ की टीम ने दुकान से एक लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल आदि जब्त किया है। बतादें कि रेल मुख्यालय से मिले निर्देशों के आलोक में आरपीएफ ने टिकट कालाबाजारी के विरुद्ध विशेष अभियान चला रखा है।

वहीं दूसरी ओर हसनपुर में आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को हसनपुर में राजीव इंटरनेट प्लाजा हसनपुर में छापेमारी कर डेढ घंटों तक कम्प्यूटर को खंगाला। इस क्रम में एक तत्काल टिकट के अलावा विभिन्न तिथि में लालटून महतो के पर्सनल युजर आईडी से कटा टिकट मिला। जिसका मूल्य 18073 रुपया 95 पैसा है।

 

हसनपुर के आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि लालटून ई रेल टिकट काटने का अवैध धंधा करता है। उन्होंने बताया कि खगड़िया, आनंद विहार, हसनपुर जालंधर, गौहाटी, समस्तीपुर, नई दिल्ली, बरौनी हावड़ा, लुधियाना समस्तीपुर आदि शहरों के लिए टिकट काटे गये हैं। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि दुकान का मालिक मिंटू कुमार है। जो लालटून का बड़ा भाई है। ग्राहकों से अधिक राशि वसूल गलत तरीके से टिकट बनाता है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago