National

समस्तीपुर जिले के इस रेलवे स्टेशन पर हथियार के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के किशनपुर रेलवे स्टेशन पर हथियार के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें खुलेआम वह पिस्टल का प्रदर्शन कर रहा है। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के सामने खड़ा होकर वह रेल यात्रियों को हथियार दिखाते हुए दिख रहा है।

बताया जाता है कि यह वीडियो उसने खुद से ही बनवाई है और सोशल मीडिया पर वायरल करवाया है। वीडियो में वह दुर्लभ कश्यप को अपना रोल माॅडल दिखाते हुए उसके गिरफ्तारी का फुटेज भी लगाते हुए उसपर ‘दुर्लभ कश्यप कोहिनुर सरकार’ लिखे हुए है। बतादें कि 20 साल की छोटी उम्र में ही उज्जैन के गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप अपराध की दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन गया था और उसी की देखा-देखी कई अन्य युवा भी गलत रास्ते पर निकल गए है।

बताया जाता है कि वायरल वीडियो में दिख रहा शक्स किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास का ही रहने वाला है। और यह वीडियो उसनें खुद से बनाकर अपने सोशल मीडिया पर डाली है। स्टेशन पर वह हथियार दिखा लोगों में खौफ बनाना चाह रहा है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि Samastipur Town नहीं करता है। लोगों की मानें तो वह युवक दुलर्भ कश्यप को अपना रोल मॉडल मानता है और उसी की तरह फेमस होना चाहता है। वहीं GRP थानाध्यक्ष अच्छे लाल यादव ने बताया कि मीडिया के माध्यम से वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। सत्यता की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago